*ईवीएम–वीवीपैट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी महाराजगंज 

सह संपादक 

महराजगंज, 20 मार्च 2026 — जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के स्ट्रांग रूम (वेयरहाउस/गोदाम) का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत प्रबंधन एवं गार्डों की तैनाती का गहन अवलोकन किया गया।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार ही हो। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे 24×7 सक्रिय रहें और रिकॉर्डिंग के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, रोस्टर के अनुसार कार्मिकों की ड्यूटी और सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम और वीवीपैट की भंडारण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फॉर्म 06, 07 एवं 08 के माध्यम से मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। हर चरण की जानकारी राजनीतिक दलों को नियमित रूप से दी जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशान्त कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त, कांग्रेस के विनोद सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *