*निचलौल तहसील में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न।*

ब्यूरो रिपोर्ट/दिलीप कुमार पाण्डेय निचलौल 

निचलौल (महराजगंज)पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई निचलौल की मासिक बैठक आज तहसील परिसर में सकुशल संपन्न हुई। कार्यक्रम में अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डां टी एन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौरसिया द्वारा की गई। इस अवसर पर तहसील इकाई के उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक परिचर्चा से हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संगठन के अनुशासन, एकता और सक्रियता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों का संगठित रहना समय की आवश्यकता है। वहीं अध्यक्ष महेश चौरसिया ने संगठन के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, नए सदस्यों के जुड़ाव तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निचलौल तहसील संरक्षक समीर सिद्दीकी,सज्जाद अली,राकेश त्रिपाठी दिलीप कुमार पाण्डेय सगीर अहमद,अजय तिवारी,आफताब अली,अब्दुल कलाम,गोवर्धन गुप्ता सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *