ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज
मुख्य सम्पादक
महराजगंज, 25 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण बैठक 26 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। बैठक में जनपदीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों, कार्मिकों की पदोन्नति, एसीपी, पेंशन भुगतान एवं अन्य देयताओं में हो रहे विलंब की गहन समीक्षा की जाएगी।
समिति की अध्यक्षता मा. विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह ने सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय और स्थल पर तय प्रारूप के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जा सके।