*महराजगंज में ग्राम परिवहन को रफ्तार: नए रूट पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी, संचालक चयन प्रक्रिया तेज।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी /महाराजगंज 

सह संपादक 

महराजगंज में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को गति देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहनों के अनुबंध की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ ही संचालक का चयन और नए रूट का निर्धारण किया गया।

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बस संचालन ऐसे मार्गों पर शुरू किया जाए, जहां अभी तक कोई नियमित परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें सीधे ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

 

एआरएम महराजगंज ने जानकारी दी कि योजना के तहत जनपद का पहला प्रस्तावित रूट खैरटवा–बरगदवा–ठूठीबारी–महराजगंज तय किया गया है, जिस पर वर्तमान में कोई सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है। इस रूट को समिति ने अनुमोदित कर दिया है।

 

बैठक में यह भी बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है। इसके तहत ग्रामीण जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही निजी बस संचालकों को भी ग्रामीण मार्गों पर सेवा संचालन का अवसर दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

 

प्रशासन ने निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों पर भी निजी सहभागिता से बस सेवा शुरू की जा सके।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा, एआरटीओ मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *