*मिशन शक्ति फेज 5.0: जिला अस्पताल में महिलाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों पर जोर।*

ब्यूरो रिपोर्ट /दिलीप कुमार /महाराजगंज 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज, 11 अप्रैल 2026 थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा महराजगंज जिला अस्पताल में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

 

अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, एंटी रोमियो हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

 

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को इनके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता से जुड़े पंपलेट भी वितरित किए गए।

 

पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *