*राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश, लंबित मामलों पर सख्ती—डीएम ने की व्यापक समीक्षा बैठक।*

ब्यूरो रिपोर्ट /नरसिंह उपाध्याय/ महराजगंज 

उप सम्पादक/ न्यूज 18प्लस 

महराजगंज, 23 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा कैम्प कार्यालय में राजस्व एवं करेत्तर विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति और लक्ष्य पूर्ति की गहन समीक्षा की गई।

 

बैठक में मण्डी समिति, खाद्य एवं औषधि, पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, राजस्व वादों के निस्तारण, आपदा राहत, एंटी-भू-माफिया, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, राजस्व वसूली, स्वामित्व योजना, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प, आईजीआरएस एवं आबकारी आय जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए मण्डियों और निकायों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागों ने वार्षिक लक्ष्य हासिल नहीं किया है, वे पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 25 प्रतिशत वृद्धि सुनिश्चित करें।

 

विद्युत विभाग को स्मार्ट मीटर से जुड़े प्रकरणों में मिशन मोड में कार्य करते हुए बिजली बिल सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं डूडा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासों के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने और पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। आवास योजना में अगली किश्त जारी करने से पहले फील्ड सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को धारा-24 के वादों, अधिवास प्रमाण पत्र, आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों तथा स्वामित्व योजना से जुड़े मामलों को लंबित न रखने और राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम डैशबोर्ड की नियमित निगरानी कर विभागीय प्रगति सुधारने पर बल दिया।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल, अपर एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, एआरटीओ मनोज सिंह, आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *