*महराजगंज में प्रतिभा का परचम: बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्रों ने लहराया सफलता का झंडा, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई!*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी /महाराजगंज 

मुख्य सम्पादक/न्यूज 18प्लस 

महराजगंज:माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनपद महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच ग्रामीण व कस्बाई पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

 

इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिले के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे महराजगंज जनपद के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

 

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद जिस प्रकार जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वह उनके दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम और शिक्षकों की समर्पित भूमिका को दर्शाता है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा बनेगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता है। ऐसे मेधावी छात्र देश के विकास की नींव हैं, जो आगे चलकर शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहें, कठिन परिश्रम को अपनी आदत बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का यह सफर यहीं नहीं रुकना चाहिए, बल्कि इसे और ऊंचाइयों तक ले जाना ही असली उद्देश्य होना चाहिए।

 

इस अवसर पर पंकज चौधरी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को भी सराहा और कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनका मार्गदर्शन, त्याग और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महराजगंज के छात्र-छात्राएं भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *