पिपरा-बरगदवा पेट्रोल पंप से जुड़ा विडियो वायरल, आधी रात ड्रमों में भर रहा था तेल!

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप — जांच की उठी तेज मांग!

 

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील अंतर्गत बरगदवा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 अप्रैल 2026 की देर रात का है, जो भारत पेट्रोलियम पिपरा (बरगदवा) पेट्रोल पंप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक पिकअप वाहन में ड्रमों के जरिए पेट्रोल/डीजल भरा जा रहा है, वह भी देर रात के समय। इस दृश्य ने पूरे इलाके में संदेह और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

 

बड़े सवाल खड़े, जवाब कौन देगा?

 

इस घटना के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं—

क्या यह तेल भराई किसी वैध प्रक्रिया के तहत हो रही थी या फिर कुछ और खेल चल रहा था?

आखिर रात के अंधेरे में ड्रमों में तेल भरने की जरूरत क्यों पड़ी?

सीमा क्षेत्र (नेपाल बॉर्डर) से सटे होने के कारण क्या इसमें किसी प्रकार की तस्करी या अनियमितता की आशंका है?

 

सीमा क्षेत्र होने से बढ़ी संवेदनशीलता

 

बरगदवा क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा और राजस्व हानि दोनों के लिहाज से गंभीर मानी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह कार्य अवैध है, तो यह तेल की कालाबाजारी या तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है।

 

ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग तेज

 

क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि—

 

यदि सब कुछ नियम के तहत हो रहा था, तो इसे सार्वजनिक किया जाए,

और अगर गड़बड़ी है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

 

प्रशासन से सीधी अपील

 

जनता ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की है कि—

वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाए

पूरे मामले की पारदर्शी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए

यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

स्थान: बरगदवा, तहसील नौतनवा, जनपद महराजगंज

 

 

रिपोर्ट: न्यूज 18प्लस टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *