*महराजगंज में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का निरीक्षण, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया गया जोर।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Co-Editor 

महराजगंज। जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को नगर पंचायत पनियरा, परतावल एवं चौक बाजार में निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान श्री मनोज कुमार, DIO (NIC), श्री अम्बिका मौर्य, जिला जनगणना प्रभारी, महराजगंज तथा श्री मनीष शर्मा, जनगणना सहायक, महराजगंज उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के समय प्रशिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया। फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को डिजिटल जनगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि, स्व-गणना (Self Enumeration) एवं मकान गणना की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *