*एजेंसी संचालकों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, जांच की मांग।*

Bureau Report /Ramesh Yadav/ Farenda 

आनन्दनगर/ महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र में गैस एजेंसियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान और त्रस्त नजर आ रहे हैं। जिले के फरेंदा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गैस एजेंसियां संचालित होने के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।फरेंदा निवासी शिवम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी सिधवारी द्वारा वर्ष 2026 में उनके नाम पर तीन बार सिलेंडर डिलीवरी दिखा दी गई, जबकि उन्होंने इस सत्र में एक बार भी सिलेंडर बुक नहीं कराया और न ही मिला हैं।

इस मामले की शिकायत उन्होंने फरेंदा एसडीएम से की है।वहीं,कई उपभोक्ताओं का कहना है कि शादी-विवाह जैसे जरूरी कार्यो के बावजूद,सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल रही है। एजेंसी संचालकों द्वारा होम डिलीवरी का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे उलट दिखाई देती है।उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कृपा गैस एजेंसी,आनंदनगर-जोगियाबरी में लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। पहले उपभोक्ताओं को आनंदनगर स्थित कार्यालय पर टोकन लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है, इसके बाद उन्हें जोगियाबारी से सिलेंडर लेने भेज दिया जाता है। तेज धूप में इस प्रक्रिया से गुजरना लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है।स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि संबंधित विभाग की मिलीभगत से फर्जी बुकिंग का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक ईशान प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें उचित नहीं हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *