*फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह बने कॉपरेटिव यूनियन के चेयरमैन, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।*

Bureau Report /Ramesh Yadav Farenda

News 18 Plus /Correspondent 

आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड का चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।यह घोषणा लखनऊ में किया गया है।उनके इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने की खबर मिलते ही लखनऊ से लेकर स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे, जहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान विनोद चौधरी, परमात्मा अग्रहरि, इंद्रजीत चौधरी, मनीष, कौश कुमार चौधरी, राकेश विश्वकर्मा, अम्बरीष राव, शिवम पाण्डेय, शिवम जायसवाल, सोनू कन्नौजिया, विनोद प्रजापति, राममिलन सहित कई लोग मौजूद रहें।कार्यकर्ताओं ने विष्णु मंदिर तिराहे पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और उत्साहपूर्वक नारेबाजी की। वहीं उनके समर्थकों ने लखनऊ में जाकर गर्म जोशी नारा के साथ फूलमाला पहनकर उन्हें बधाई दी। वहीं दूसरी ओर फरेंदा में कार्यकर्ताओं ने रविंद्र बहादुर चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है।उन्होंने कहा कि फरेंदा क्षेत्र की जनता की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।गौरतलब है कि चौधरी शिवेंद्र सिंह ने पहली बार वर्ष 1993 में चुनाव जीतकर फरेंदा में ‘कमल खिलाया’ था। तब से वह क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *