*साइबर फ्रॉड प्रकरण में 60 हजार रूपए की सफल बरामद, पीड़ित को सौंपा।*

Bureau Report /Ramesh Kumar Yadav Farenda /Correspondent /News 18 Plus 

आनन्दनगर /महराजगंज।साइबर फ्रॉड के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम की सक्रियता और लगातार प्रयासों के चलते पीड़ित को ठगी गई,धनराशि में 60 हजार रुपए वापस दिलाए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस )के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। योगेन्द्र कुमार राय ने शनिवार को बताया कि 29 सितंबर 2025 को पोखरभिंडा निवासी महेश कुमार के साथ 99,999 की साइबर ठगी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। लगातार तकनीकी एवं सर्विलांस के माध्यम से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप 2 मई 2026 को 60,000 की धनराशि सफलतापूर्वक बरामद कर पीड़ित को वापस कर दी गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल स्वतंत्रवीर रावत,कांस्टेबल राजेश मिश्रा

महिला सहित महिला कांस्टेबल अनीता यादव मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *