Bureau Rakesh Tripathi Thuthibari/ News 18Plus/ Chief Editor
महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी की टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित भौरहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
450 शीशी अवैध नेपाली शराब (पांच बोरों में)
एक साइकिल
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना ठूठीबारी के उ0नि0 मनीष पटेल, उ0नि0 उमाकांत सरोज, हे0का0 उदयभान कुमार, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 दीपक कुमार, का0 कवि कुमार, का0 सुनील कुमार, का0 प्रमोद यादव एवं रि0का0 गौरव पासवान शामिल रहे।