Bureau Report/ Anubhav Patel /Maharajganj News18 Plus/ Correspondent
यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती, 434 वाहनों का चालान,शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35 लोग गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान जारी!
महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा तेज गति से वाहन चलाने जैसे मामलों में कुल 434 वाहनों का चालान किया गया, जबकि किसी भी वाहन को सीज नहीं किया गया।
शांति भंग की आशंका में 35 लोग गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 35 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। साथ ही उन्हें भारी जमानत मुचलके से पाबंद किया गया। पुलिस एक्ट के तहत किसी के विरुद्ध चालान नहीं किया गया।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक!
“मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई।
पैदल गश्त और सुरक्षा चेकिंग तेज!
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बाजारों, बैंक, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों पर सघन चेकिंग की।
इस दौरान व्यापारियों और आम जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की गई।
जन संवाद से बढ़ाया विश्वास
पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और किसानों से संवाद किया। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
विवेचनाओं का निस्तारण जारी
लंबित मामलों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा 07 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
35 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में 04-05 मई 2026 के दौरान विभिन्न अपराधों में पुलिस ने कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।