गेहूं क्रय केंद्र परिसर में जल जमाव से किसानों को भारी दिक्कत

रिपोर्ट:ब्यूरो फरेंदा

 

आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा तहसील क्षेत्र के विधायक चौराहा स्थित उदितपुर व लेजार महदेवा के नाम से संचालित दो गेहूं क्रय केंद्र इन दिनों जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। बीते दिन बारिश होते ही पूरे परिसर में पानी भर गया है,जिससे किसानों को आवागमन और गेहूं तौल कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि जल जमाव के कारण न केवल तौल प्रक्रिया प्रभावित हो रही है,बल्कि फिसलने और गंदगी के चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार, मोलहू चौधरी,मुरली चौधरी, सनी चौधरी,सीमित के सचिव संजय कुमार व देवानंद पाठक समेत अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और हल्की बारिश में भी हालात बदतर हो जाते हैं।उक्त लोगों ने बताया कि दोनों क्रय केंद्र गोरखपुर -सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित हैं। करीब दो वर्ष पूर्व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन पीएनसी कंपनी द्वारा निर्माण के दौरान पुरानी नाली को तोड़ दिया गया और नई नाली बनने के बावजूद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसका नतीजा यह है कि परिसर में पानी जमा होना आम बात हो गई है।आरोप है कि पीएनसी के अधिकारियों ने छह माह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जल जमाव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *