Bureau Report Rajiv Kumar Tripathi Maharajganj News18 Plus Co-Editor
महराजगंज। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को थाना निचलौल, ठूठीबारी, पनियरा, चौक एवं सोहगीबरवा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 एवं 1930 की जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर इनके उपयोग के बारे में समझाया।
इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी जागरूकता फैलाते हुए इनसे बचाव के उपाय बताए गए।
पुलिस टीम द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके। अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।