Bureau Report/ Rakesh Tripathi /News 18 Plus Kothibahar/ Chief Editor
महराजगंज, 08 मई 2026 जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने कोठीभार थाना क्षेत्र के आर एन टी पब्लिक स्कूल, गेरमा में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सजग बनाना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
टीम ने सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला और इनके खिलाफ जागरूक रहने की अपील की। साथ ही छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरित कर आपातकालीन सहायता नंबर 1090, 1076, 181, 112 और 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता संदेशों को गंभीरता से सुना एवं समझा।