Bureau Report/ Sarvesh Chaturvedi /Farenda Gorakhpur/ News 18 Plus /Correspondent
गोरखपुर, 08 मई 2026 यूपीएमएसआरए गोरखपुर इकाई द्वारा संगठन का 44वां स्थापना दिवस शुक्रवार को इकाई कार्यालय पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष और सचिव द्वारा केक काटकर की गई। इसके बाद उपस्थित साथियों को केक खिलाकर संगठन की उपलब्धियों और वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामरेड राकेश श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी साथियों से एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि श्रम कानूनों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रमिक हितों की सुरक्षा में संगठन की भूमिका को विस्तार से रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रवीण द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस मौके पर कामरेड के.के. भट्ट, सर्वेश चतुर्वेदी, दिलीप सिंह, जफर, विनय गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, उजाला नन्द शुक्ला सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।