*मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ।*

Bureau Report/ Dilip Kumar Pandey )Chowk News 18 Plus /Correspondent 

 

महराजगंज, 08 मई 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के द्वितीय चरण में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने थाना चौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दरहटा में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और आमजन को जागरूक किया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112, 1930 और 1076 के बारे में विस्तार से बताया गया और आपात स्थिति में इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

 

टीम ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

 

अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं और महिलाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *