Bureau Report/ Rakesh Tripathi/ Kothibahar News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज, 09 मई 2026 जनपद के कोठीभार थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान भूमि विवाद, रास्ता विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवादित मामलों में मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर थाना कोठीभार पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।