रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
नौतनवा (महराजगंज), 08 मई थाना नौतनवा क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक व्यक्ति द्वारा बछड़े पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान पता चला कि अमवा बरगदवा निवासी जसमुद्दीन खान अपने तरबूज की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान एक बछड़ा वहां पहुंचकर तरबूज खाने लगा, जिस पर गुस्से में आकर उसने बछड़े पर चाकू से वार कर दिया।
घटना में बछड़ा घायल हुआ, हालांकि उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।