जनगणना 2027 की तैयारी तेज: 9 मई को ‘यूथ एंड स्पोर्ट्स डे’ के रूप में मनाया जाएगा, सेल्फ-एन्यूमरेशन को बढ़ावा।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज, 8 मई 2026।

जनगणना 2027 के तहत जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत 22 मई से 20 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गणनाकार घर-घर जाकर निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी जुटाएंगे।

 

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस बार जनगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए डिजिटल माध्यम से सेल्फ-एन्यूमरेशन (Self Enumeration) की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए 7 मई से 21 मई 2026 तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

 

प्रशासन ने युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 9 मई 2026 को “Youth and Sports Day” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फ-एन्यूमरेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक SE-ID (Self Enumeration ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। इस आईडी को गणनाकार के साथ साझा करना होगा ताकि प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।

 

प्रशासन ने मीडिया, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 7393955896 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

महत्वपूर्ण:

जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आधार होती है, जिसके जरिए भविष्य की नीतियां और योजनाएं तय की जाती हैं।

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *