Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज पुलिस ने 12 मई 2026 को जनपद भर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए व्यापक अभियान चलाया। पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 905 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। वहीं शांति भंग की आशंका के मद्देनजर विभिन्न थानों से 58 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसके अलावा 62 लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट तथा 10 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 129 जी बीएनएसएस में कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर पुलिस ने व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित किया तथा बैंक, एटीएम और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांच भी की।
पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति की बैठकों के माध्यम से धर्मगुरुओं, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
अवैध शराब और हथियार के खिलाफ कार्रवाई
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अवैध शराब एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। थाना चौक, बृजमनगंज, फरेन्दा, घुघली, निचलौल, परसामलिक एवं कोठीभार पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कच्ची शराब, नेपाली शराब, देशी शराब और नाजायज चाकू बरामद किए। सभी मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
20 विवेचनाओं का निस्तारण
लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण अभियान के तहत जनपद पुलिस ने 20 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया।
67 अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस द्वारा 11/12 मई 2026 को विभिन्न अपराधों में कुल 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।