Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus /Sub Editor
महराजगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को HMM एकेडमी पनियरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से साझा कीं।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए छात्राओं को सतर्क रहने और आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 और 1930 की उपयोगिता बताते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।