Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
![]()
उन पर आम जनता से दुर्व्यवहार करने, राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा उच्चाधिकारियों को भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने के आरोप लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, जनता के प्रति असंवेदनशील रवैया और कर्तव्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शिष्ट व्यवहार करने तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।