News 18 Plus /Bureau /Siswa Kothibar
कोठीभार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा चरगहां (स्थान टोला) से 17 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां सरिता देवी (पत्नी स्वर्गीय मनोहर गोड़) की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे आरोपी करण हरिजन (पुत्र बेचू हरिजन), निवासी मदनपुर सुकरौली थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग न मिलने पर मां ने कोठीभार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।