*दुकान पर काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर धमकी और चरित्र हनन की शिकायत।*

Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar 

महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के खुडुरी गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़, धमकी और चरित्र हनन का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी स्थानीय बाजार स्थित एक दुकान पर काम करती थी, जहां दुकान संचालक ने उसके साथ कई बार अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की।

 

शिकायत के अनुसार, युवती फरवरी माह से जून तक उक्त दुकान पर कार्यरत थी। इस दौरान आरोपी उसे अकेला पाकर गलत तरीके से छूता था और लगातार परेशान करता था। युवती ने जब इन हरकतों का विरोध किया और दुकान पर जाना बंद कर दिया, तो आरोपी उस पर दोबारा काम करने का दबाव बनाने लगा।

 

आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गांव में युवती के चरित्र पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए। इससे परिवार काफी परेशान है।

 

पीड़िता के पिता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *