न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/महराजगंज कोल्हुई। थाना कोल्हुई पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के मुकदमे में…
Author: News18plus
खेत में मिली युवक की लाश से सनसनी, हत्या की आशंका
खेत में मिली युवक की लाश से सनसनी, हत्या की आशंका! पनियरा। महराजगंज जिले के…
वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप!
न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/भिटौली भिटौली (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में वाहन खड़ा…
ठूठीबारी में पिकअप से 2.91 लाख के अवैध बिस्कुट बरामद, तस्कर गिरफ्तार!
न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/ठूठीबारी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
महराजगंज: ठूठीबारी सीमा पर पगडंडियों से यूरिया तस्करी, वायरल फोटो ने खोली साठगांठ की पोल*
रिपोर्ट न्यूज़ 18 प्लस/ब्यूरो ठूठीबारी *कबाड़ कारोबार की आड़ में फल-फूल रहा तस्करी सिंडिकेट; साहू…
बेकाबू डंपर मकान में घुसा, दुकान भी क्षतिग्रस्त! दो क्रेनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया भारी-भरकम वाहन, हादसे में जनहानि नहीं।
न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महाराजगंज तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुआ एक भारी-भरकम मिक्सर डंपर सड़क किनारे…
महराजगंज में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच का मिला लाभ
रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज महराजगंज, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ…
निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत!
न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: निचलौल दमकी गांव के पास भारत गैस एजेंसी गोदाम के सामने हुआ…
निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत! दमकी गांव के पास भारत गैस एजेंसी गोदाम के सामने हुआ हादसा, चकनाचूर हुई बाइक; मौके पर मची अफरातफरी — मृतक पचमा जमुई गांव के बताए जा रहे। न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: निचलौल महराजगंज/निचलौल। निचलौल-महराजगंज मार्ग पर दमकी गांव के समीप भारत गैस एजेंसी के गोदाम के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। सड़क पर हादसे का मंजर देखकर मौके पर जुटे लोग स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। चार युवकों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक पचमा जमुई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। तेज रफ्तार बनी काल, फिर उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर निचलौल-महराजगंज मार्ग की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मार्ग पर कई स्थानों पर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहता है और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसके बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त गति नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिन स्थानों पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, वहां यातायात सुरक्षा के मानकों के अनुरूप आवश्यक उपाय किए जाएं। खासकर आबादी वाले क्षेत्रों, गांवों के निकट और दुर्घटना संभावित स्थानों पर गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम किए जाने की जरूरत है। चार मौतों ने झकझोरा इलाका एक ही हादसे में चार युवकों की मौत की खबर से पचमा जमुई सहित आसपास के गांवों में मातम का माहौल है। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बढ़ती रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण लगातार हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों का चिन्हांकन कर वहां सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज दमकी गांव के पास भारत गैस एजेंसी गोदाम के सामने हुआ…
पोखरे में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, शराब के नशे में होने की बताई जा रही बात!
रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज महराजगंज/सिंदूरिया। सिंदूरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में सोमवार को…