ब्यूरो रिपोर्ट/ रामेश्वर त्रिपाठी महाराजगंज
महराजगंज में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन में बिल पास होने से रोकने की कोशिश की।
उन्होंने विपक्ष को “महिला विरोधी” करार देते हुए कहा कि जो दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। चौधरी ने धर्म के आधार पर आरक्षण को भी संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह देश की मूल भावना और कानून दोनों के विपरीत है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं का आक्रोश अब सड़कों से निकलकर चुनावी मैदान में दिखेगा और विपक्ष को हर चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी सीधा हमला बोला और कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में प्रदेश की बेटियां घर से निकलने में डरती थीं। महिला आरक्षण बिल का विरोध कर सपा ने अपनी “वास्तविक मानसिकता” उजागर कर दी है।
कुल मिलाकर, महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, और आने वाले चुनावों में यह मुद्दा बड़ा राजनीतिक हथियार बनता नजर आ रहा है।