थाना बृजमनगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में देवर ही निकला कातिल  गिरफ्तार: दहेज हत्या कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज: थाना बृजमनगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर टोला थापापुर निवासी नवविवाहिता अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 111/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में केस दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने पूर्व में ही मृतका के पति कृष्ण गोपाल द्विवेदी और सास कमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मृतका के देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी निवासी बचगंगपुर टोला थापापुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *