*राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य का सख्त निर्देश, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने पर जोर।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi Maharajganj /News 18 Plus /Chief Editor

 

महराजगंज, 12 मई 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

समीक्षा के दौरान मण्डी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण, गन्ना भुगतान, डूडा आवास, पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास, आय-जाति प्रमाण पत्र, राजस्व वादों के निस्तारण, एण्टी-भू-माफिया, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प तथा आईजीआरएस सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों के लक्ष्यों का पुनः निर्धारण आवश्यक है, वे शीघ्र कार्यवाही करते हुए नए लक्ष्य निर्धारित करें, ताकि अगली बैठक में उनके सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने राजस्व वसूली को हर हाल में शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए प्रभावी कार्य करने को कहा। नगर विकास की समीक्षा के दौरान सभी अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि बिना अपरिहार्य कारण के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 

इसके साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनपद की मंडी समितियों का नियमित निरीक्षण करें और मंडी सचिवों की किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *