*नेपाल सीमा पर एसएसबी और निचलौल पुलिस की सघन पैट्रोलिंग, संदिग्धों पर रखी गई कड़ी नजर।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एसएसबी और थाना निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन पैट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन निगरानी की गई।

 

संयुक्त टीम ने सीमा से आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस का संयुक्त निगरानी एवं पैट्रोलिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *