न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: निचलौल
निचलौल (महराजगंज) ग्राम टिकुलहिया में पैतृक भूमि को लेकर हुए विवाद ने मारपीट और तोड़फोड़ का रूप ले लिया। पीड़ित सतीश मद्धेशिया की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद छह नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में सामने आया कि सतीश मद्धेशिया पुत्र नारायण मद्धेशिया ने अपनी पैतृक भूमि के कुछ हिस्से के पूर्व में विक्रय किए जाने का उल्लेख किया है। शेष भूमि पर उन्होंने बाउंड्रीवाल, आवास और नल स्थापित कर लंबे समय से कब्जा होने का दावा किया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट, तोड़फोड़ तथा जान-माल की धमकी दी।
इस संबंध में थाना निचलौल में मु0अ0सं0 0154/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 351(3) एवं 324(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों विष्णु पुत्र दल्ली, आदर्श पुत्र विष्णु एवं आदित्य पुत्र विष्णु को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।