*गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज,कोठीभार थाना क्षेत्र के बढ़हरी फार्म में विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच!*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi /Siswa Kothibar News 18 Plus/ Co-Editor 

 

महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के बढ़हरी फार्म निवासी एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित प्रशांत यादव ने आरोप लगाया है कि 8 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने पिता अर्जुन यादव के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही मिथिलेश मिश्रा वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की तथा गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़ित की शिकायत पर कोठीभार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक रौशन कुमार को सौंपी गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *