न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महराजगंज
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार को थाना चौक पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नक्शा-बक्शा स्थित देशी शराब भट्टी के पीछे घेराबंदी की।
पुलिस की मौजूदगी देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14 अदद बंटी-बबली लाइम देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र चौधरी पुत्र रामसमुझ, निवासी गणेशपुर टोला डिहवा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अंकित राय
उपनिरीक्षक सुजीत सिंह
हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार
चौक पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।