न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज
महराजगंज, 5 अक्टूबर। अभ्युदय कक्षाओं के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें IAS-2024 एवं PCS-2023 के टॉपर्स के साथ जनपद में कार्यरत जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम विभिन्न विषयों पर शिक्षण कार्य करते हुए सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे।
विशेष कक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष मार्गदर्शन सत्र का लाभ उठाने की अपील की गई है।
जो छात्र किसी कारणवश मौके पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जुड़कर अभ्युदय कक्षा का लाभ उठा सकते हैं।