Bureau Report/ Sarvesh Chaturvedi Farenda Correspondent /News 18 Plus
आनन्दनगर/ महराजगंज।फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में सरकारी पोखरी की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को फरेंदा तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। हालांकि हो रहीं बारिश और कीचड़ के कारण जेसीबी मशीनों के धंसने से दो मंजिला मकान सहित शेष हिस्से पर कार्रवाई फिलहाल रोकनी पड़ी।कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।बताया गया कि गांव के एक शिकायतकर्ता द्वारा सरकारी पोखरी की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाईकोर्ट से आदेश जारी हुए लगभग तीन माह बीत जाने के बावजूद तहसील प्रशासन की नींद खुली हैं, समय पर कार्रवाई नहीं की गई। अब बारिश के चलते जेसीबी मशीनें मिट्टी में धंस रही हैं, जिससे पूरी कार्रवाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि बड़ी मशीनों की मदद से शेष अतिक्रमण भी हटाया जा सकता है और इसके लिए जल्द नई तिथि निर्धारित की जाए।तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा के पोखरी की लगभग 13 डिसमिल सरकारी पोखरी की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। दो मंजिला मकान के शेष हिस्से को लेकर मकान स्वामी को एक सप्ताह के भीतर स्वयं उसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान फरेंदा बीडीओ अतुल कुमार, कानूनगो शमशेर, लेखपाल अविनाश पटेल, दीनदयाल यादव, सूरज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।