लाइब्रेरी का स्थापना दिवस समारोह, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

सिसवा ब्लॉक के चिउटहा स्थित एक्सीलेंस लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर में स्थापना के 28 अप्रैल 2026 को एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार आलोक शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार शत्रुंजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान संस्थान द्वारा मेधावी एवं अनुशासित छात्रों को सम्मानित किया गया। तीन माह में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने पर संजना कसौधन और शमसाद अंसारी को पुरस्कृत किया गया, जबकि अनुशासन के लिए सुशीला गुप्ता एवं राज चौधरी को सम्मान मिला। वहीं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्री एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले बबिता पटेल, इद्रीश अली, विनय यादव और रूपेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त संस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जहरुद्दीन अंसारी, अनूप प्रजापति, हरिकेश आर्या, इमामुद्दीन तथा आलोक चौरसिया को अतिथियों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और निरंतर परिश्रम की आवश्यकता पर जोर दिया।

संस्थान के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश गुप्त ने किया। समारोह में संचालक अविनाश श्रीवास्तव, शैलपुत्री कसौधन, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक गुप्त, श्याम जायसवल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *