जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो: राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

 

महराजगंज। जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा निचलौल थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेघौली खुर्द में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया। टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरित कर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 112 एवं 1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जागरूकता संदेशों को गंभीरता से ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *