रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज, 26 अप्रैल 2026
रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट पुरुष आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर भव्य पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 396 रिक्रूट आरक्षियों ने शपथ लेकर विधिवत पुलिस बल में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, वहीं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन ने बैच लगाकर अभिनंदन किया।
परेड निरीक्षण व सलामी
मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और टुकड़ियों के टर्न-आउट, अनुशासन और समन्वय का बारीकी से निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया गया।
उत्कृष्ट रिक्रूट हुए सम्मानित!
दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया।
आंतरिक विषय में प्रथम: रिक्रूट आरक्षी रजनीश पाण्डेय
बाह्य विषय में प्रथम: रिक्रूट आरक्षी विपिन पाण्डेय
सर्वांग सर्वोत्तम
रिक्रूट आरक्षी रजनीश पाण्डेय ने 1500 में से 1247 अंक प्राप्त कर सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब हासिल किया।
इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, यातायात, योगासन और विशेष अभियान जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को भी पुरस्कृत किया गया।
परेड कमांडर
प्रथम: विशाल सिंह
द्वितीय: विपिन पाण्डेय
तृतीय: संदेश प्रकाश
अधिकारियों का संदेश!
पुलिस अधीक्षक ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए अनुशासन, आत्मरक्षा और विधिक ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में अपनाना जरूरी है। यह नया बैच पुलिस बल की कार्यक्षमता को मजबूत करेगा।
संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर!
आरक्षियों को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि थाने पर आने वाले हर फरियादी को संवेदनशीलता के साथ न्याय मिल सके।
आधुनिक प्रशिक्षण से लैस!
नवप्रशिक्षित आरक्षियों को साइबर अपराध, डिजिटल तकनीक और आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे बदलती चुनौतियों का प्रभावी सामना कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षण इकाई के कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।