अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 327 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

Bureau Report/ Mo Akram Khan Correspondent /Indo Nepal News 18 Plus 

 

महराजगंज, 26 अप्रैल 2026 जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरगदवा थाना क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:50 बजे मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गांजा 21 पैकेटों में रखा गया था, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग 15 से 16 किलोग्राम बताया जा रहा है।

 

पुलिस ने मौके से एक आरोपी रंजीत गिरि (37 वर्ष) निवासी पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन, ₹260 नकद, पर्स तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। साथ ही गांजा ढोने में प्रयुक्त ट्रक (नंबर HR38W1261) को भी कब्जे में लिया गया है।

इस मामले में बरगदवा थाने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम में एसएसबी के निरीक्षक सुबाष चन्द्रा, सहायक कमांडेंट दिनेश चन्द्र विश्वास सहित अन्य जवान और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *