रिपोर्ट ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील ईकाई नौतनवा की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। बैठक में संगठन की तहसील ईकाईयों की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान, तहसील स्तर पर इकाइयों को और मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. टी एन गुप्त सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकारों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष विभिन्न चुनौतियों का सामना की स्थितियां मुंह बाए खड़ी हैं। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र और तहसील तक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ने की जरूरत है उन्होंने इसके लिए संगठित प्रयास किए जाने पर जोर दिया ।बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, तहसील इकाइयों के नये कलेवर के साथ गठन और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों को साझा मंच पर उठाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस दौरान बैठक में मंडल सचिव एम एम खान उर्फ फिरोज खान, अफरोज अहमद, धीरेंद्र द्विवेदी, अभिषेक अग्रहरी,विजय कसौधन,आशिफ नवाज, दीपक रौनियार, सगीर अहमद, अजहरुद्दीन, खैरुद्दीन, अरुण पटेल, सुनील जायसवाल, संजय कुमार, अरुण मिश्र, अजय तिवारी और गणेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।