रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज, 02 जून 2026:
जनपद न्यायालय महाराजगंज स्थित स्थायी लोक अदालत के आदेश के अनुपालन में वाद संख्या 79/2024 (सोनी बनाम नेशनल जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) में आज याचीनी को मुआवजा राशि प्रदान की गई।
प्रबंधक, नेशनल जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा एवार्ड की धनराशि जमा किए जाने के बाद अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत श्री राकेश मालवीय ने अपने विश्राम कक्ष में याचीनी सोनी साहनी (पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार साहनी) को ₹2,38,569/- का चेक सौंपा।
इस दौरान स्थायी लोक अदालत की सदस्य श्रीमती गुंजा राय, सुश्री प्रियंका तिवारी तथा याची के अधिवक्ता श्री अवनीश कुमार पटेल भी मौजूद रहे।