*मनु लॉ कॉलेज में मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Nichlaul

 

निचलौल। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को मनु लॉ कॉलेज, थाना निचलौल में लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

 

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की।

 

जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक कविता, उपनिरीक्षक भरत राम मिश्रा, कांस्टेबल संजीव सिंह, महिला कांस्टेबल गुड़िया, महिला कांस्टेबल सपना एवं महिला कांस्टेबल सुष्मिता तिवारी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *