Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa/ Kothibar News 18 Plus /Co-Editor
महराजगंज:जनपद के थाना कोठीभार अंतर्गत ग्राम रुदलापुर जंगल टोला की रहने वाली निर्मला देवी का 13 वर्षीय पुत्र द्वारिका भारती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर अपनी मौसी मालती देवी के घर ग्राम गुरली चेयरमैन टोला (थाना कोठीभार) आया हुआ था।
बीती 7 जुलाई की सुबह करीब 6:00 बजे वह साइकिल लेकर मौसी के घर से कहीं निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
परेशान माँ निर्मला देवी ने कोठीभार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोठीभार पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है और लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।