रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज, 30 मई। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंटी सहीदुन पत्नी नूर मोहम्मद निवासी बड़गो टोला भुड़कुड़वा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध वाद संख्या 1132/17 में धारा 323, 504, 506 एवं 379 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तार वारंटी
सहीदुन पत्नी नूर मोहम्मद
निवासी: बड़गो टोला भुड़कुड़वा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज
उम्र: लगभग 32 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जयराम प्रसाद
कांस्टेबल अमित यादव
महिला कांस्टेबल शशि
वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस को मिली सफलता, एक महिला वारंटी गिरफ्तार।