News 18 Plus /Bureau Report: Mohd. Akram Khan /Thuthibari
महराजगंज पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना ठूठीबारी क्षेत्र से एक युवक को 120 लीटर डीजल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो गैलनों में रखा डीजल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जिलेभर में पेट्रोल और डीजल की अवैध तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को गड़ौरा पिकेट पर थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके पास दो गैलनों में कुल 120 लीटर डीजल मिला। पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेमसागर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी ग्राम अहिरौली मदरा थाना परसामलिक जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।