Bureau Report /Rakesh Tripathi /Sinduriya
News 18 Plus /Chief Editor
सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी से मिली सफलता!
महराजगंज, 01 मई 2026 थाना सिन्दुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने 01 मई की सुबह करीब 01:45 बजे एस.एस. इंटर कॉलेज, चिउटहा के पास से रवि पाठक और आदित्य यादव (निवासी ग्राम लोहेपार, थाना कोठीभार) को गिरफ्तार किया।
क्या था मामला?
30 अप्रैल को बरवां कला निवासी संतोष शर्मा ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान “महालक्ष्मी इंटर प्राइजेज” से अज्ञात चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें दबोच लिया।
बरामद सामान:
01 बुफर (VETEC)
01 डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास)
बढ़ा आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर पूर्व में भी चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है।