*पुरानी रंजिश में पट्टीदार ने लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला, सिर फोड़ा; केस दर्ज।*

Bureau Report/ News 18 Plus Correspondent /Siswa Kothibar 

सिसवा कोठीभार (महराजगंज)जनपद के थाना कोठीभार अंतर्गत बलहीखोर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका सिर फट गया है और हाथ में भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

गांव के स्थायी निवासी रामकिशुन यादव पुत्र स्व. गोनई यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे उनके पट्टीदार रामकृपाल पुत्र प्रहलाद ने पुरानी रंजिश को लेकर अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोपी लोहे की रॉड (राड) लेकर आया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर होने पर रेफर

आरोपी रामकृपाल ने रामकिशुन को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनका सिर बुरी तरह फट गया और बाएं हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल रामकिशुन को एम्बुलेंस की मदद से सिसवा बाजार सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

पीड़ित ने अस्पताल से ठीक होने के बाद थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग (एफआईआर) पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौके की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *