*एक पेड़ माँ के नाम: निचलौल थाना परिसर में थाना प्रभारी अंकित सिंह ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

 

महराजगंज। प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को निचलौल थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अंकित सिंह ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। थाना परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी अंकित सिंह ने कहा कि “माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं और प्रकृति हमारी दूसरी माँ है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *